-
Advertisement
Boxing championship | Hamirpur | Trending |
हमीरपुर के गांधी चौक में चल रही राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेस्ट बॉक्सर का खिताब हमीरपुर के निखिल और कुल्लू की अनन्या ने जीता है। ओवरऑल खिताब लड़कों के वर्ग में मंडी की टीम विजेता और साईं सेंटर बिलासपुर की टीम उपविजेता रही। जबकि लड़कियों शिमला की टीम विजेता और जेएसडब्ल्यू की टीम उपविजेता रही। चैंपियनशिप के आखिरी दिन अलग-अलग कैटागिरी के करीब 15 फाइनल मुकाबले लडक़े और लड़कियों के खेले गए। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सर असम के गुवाहटी में 12 अप्रैल से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगें।

