-
Advertisement
State Guest/Himachal Govt/Budget session
हिमाचल के दौरे पर आने वाले वीवीआईपी को राज्य सरकार स्टेट गेस्ट का दर्जा देती है। इन स्टेट गेस्ट के रहने-खाने व यात्रा का खर्च राज्य सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी उठाता है। हिमाचल में तीन वर्ष के दौरान 426 लोगों को सरकार ने स्टेट गेस्ट यानी राज्य अतिथि का दर्जा दिया। इस अवधि में इन अतिथियों के रहने, खाने-पीने और परिवहन की व्यवस्था पर सरकार ने 6.50 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें एक बड़ा हिस्सा देश की सेना की सर्वोच्च कमांडर व संवैधानिक मुखिया राष्ट्रपति के दौरों का है. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन साल में हिमाचल के दो दौरे किए हैं. उन पर भी अच्छा-खासा खर्च आया है. दिलचस्प ये कि कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा के स्टाफ को रहने-खाने की सुविधा भी स्टेट गेस्ट की मद में दी गई।

