-
Advertisement
Snowfall/ Himachal Weather/ Atal Tunnel,
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। बीती रात को अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में ताजा हिमपात हुआ। कोकसर, दारचा में लगभग दो इंच तक हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी रहा। राज्य के अन्य क्षेत्रों में बीती रात को बारिश हुई। हिमपात और वर्षा के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। तापमान में गिरावट, आंधी और ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल को नुकसान हो रहा है। हालांकि, अभी गेहूं की फसल को वर्षा से लाभ होगा, लेकिन आंधी और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका है।मौसम विभाग के मुताबिक- अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टालने की सलाह दी है। विशेषकर अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

