-
Advertisement
Indefinite Strike | Transporters | Mukesh Agnihotri |
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में ट्रांसपोर्टर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इनकी हड़ताल के ऐलान के बाद आज जिले में कोई भी प्राइवेट ट्रांसपोर्टर अपनी गाडी सडक पर नहीं उतारे हैं। वहीं दूसरी तरफ पालमपुर से एक Video सामने आया है जिसमें ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का विरोध कर रहे ट्रांसपोर्टर एचआरटीसी की बसों की हालत को दिखा रहे है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि हिमाचल सरकार बिना टैक्स के अपनी गाड़ियां चला रही है और हमें बोल रही है एटीएस रानीताल से पास कराओ। इसी के चलते ट्रांसपोर्टर परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का खुलकर विरोध कर रहे हैं

