-
Advertisement
Sukhu Govt | Protest | Hungama |
दृष्टिबाधित संघ आज फिर से अपनी मांगों को लेकर सड़क पर नारेबाजी करने उतर आया। आज दृष्टिबाधित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकल पड़ा,इस दौरान पुलिस से कई मर्तबा उनकी गहमागहमी हुई। लेकिन वह नारेबाजी करते हुए आगे बढते चले गए। इस दौरान उन्होंने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। याद रहे कि सचिवालय के बाहर 800 दिनों से अधिक समय से दृष्टिबाधितों का धरना प्रदर्शन चल रहा है।
Tags

