-
Advertisement
अप्रैल में जनवरी की ठंड का एहसास, बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
हिमाचल प्रदेश में पिछले एक महीने से मौसम के बदलते स्वरूप ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों तक यह स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद मौसम में सुधार की संभावना है।बर्फबारी के कारण एक बार फिर शीतलहर चल पड़ी है और अप्रैल माह में जनवरी की ठंड का एहसास हो रहा है।तापमान भी सामान्य से कम बने हुए हैं।
Tags

