-
Advertisement
Kiratpur-Manali four-lane/ Retaining wall/NHAI
कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी के जागर नाला में बुधवार दोपहर बाद एक डंगा भरभरा कर गिर गया। डंगा गिरने से दोलेन मार्ग का करीब 30 मीटर भाग को क्षति पहुंची है। डंगा गिरने के बाद आसपास के अन्य सुरक्षा दीवारों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इसके चलते पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर रह रहे लगभग 20 परिवारों के घरों पर संकट मंडरा रहा है। गनीमत यह रही कि जब ये डंगा गिरा तो उस समय वहां कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। डंगा हाल ही में फोरलेन परियोजना के तहत तैयार किया गया था। वहीं एनएचएआइ के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने बताया कि इसको लेकर संबंधित कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है।

