-
Advertisement
भंडारे में इस युवक ने दिखाया अपना अनोखा टैलेंट, देखकर हर कोई रह गया दंग
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। जुगाड़, स्टंट, टैलेंट, हादसे आदि के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मगर अभी उन सभी से हटके एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में लड़के का टेलेंट देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में कई लोग एक साथ बैठकर भोजन करने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। जैसे किसी सामूहिक भोज या कार्यक्रम का आयोजन हो. माहौल बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में एक युवक अपनी अनोखी कला से सबके हौरान कर देता है।
“लगता है भाई ने भंडारालॉजी में PhD कर रखी है… प्लेट लगाने की स्पीड देखो! 😂” pic.twitter.com/ovaQMDy3XF
— Deena Devi (@DeenaDeviIND) April 9, 2026
युवक हाथ में पत्तल लेकर खड़ा होता है और वहां बैठे लोगों के सामने उन्हें रखने की तैयारी करता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जैसे ही वह पत्तल बांटना शुरू करता है, उसकी गति देखकर हर कोई दंग रह जाता है। वह इतनी तेजी और सटीकता से एक-एक करके सभी के सामने पत्तल रखता जाता है कि देखने वाले उसकी कला के मुरीद हो जाते हैं।
पत्तल बांटने में खास डिग्री हासिल की हो
उसकी रफ्तार इतनी तेज होती हैजैसे उसने इस काम में सालों का अनुभव हासिल किया हो। हर पत्तल बिल्कुल सही जगह पर बिना किसी गलती के पहुंचती है। एक्स पर इसे @DeenaDeviIND के नाम से शेयर किया गया है। कई लोग तो मजाक में यह भी कह रहे हैं कि इस व्यक्ति ने पत्तल बांटने में जैसे कोई खास डिग्री हासिल कर ली हो। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और दूसरों के साथ शेयर भी कर रहे हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

