-
Advertisement
Harshvardhan Chauhan | Ex MLA | Pension Update |
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार अब कोर्ट के फैसले का कानूनी पहलुओं से अध्ययन करेगी और आगे अपील करनी है या नहीं, इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पेंशन से जुड़ा नया विधेयक दल-बदल और क्रॉस वोटिंग को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई और बजट सत्र के दौरान उनकी अनुपस्थिति के चलते उन्हें अयोग्य ठहराया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस तरह की राजनीति पहले नहीं देखी गई और इसे रोकना जरूरी था।

