-
Advertisement
Vipin Singh Parmar | Sulah | Sukhu Govt |
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने ढाटी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। परमार ने अपने संबोधन में कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में मेलों और त्योहारों का आयोजन सदैव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया जाता है। यह परंपरा न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले हमारी लोक संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

