-
Advertisement
Anurag Thakur | Sukhu Govt | Corrupt Officers |
हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट में हुई 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले में संवेदना व्यक्त करते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह घटना प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की हो रही घटनाओं से अब सरकार को जगाने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को कानून और सरकार का कोई डर नहीं है और सरकार भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे हट रही है । जबकि पडोस में हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त कर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है लेकिन हिमाचल के सीएम के हाथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने से क्यों कांपते हैं ।

