-
Advertisement
Protest Rally | Anti Government | Himachal |
सीटू से जुड़ी यूनियन ने रेलवे टनल साइट बिलासपुर के महावाली में एनसीआर के संघर्षरत मजदूरों के समर्थन में जोरदार रोष रैली निकाली। रैली के दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली में मुख्य रूप से मांग उठाई गई कि निरस्त किए गए 29 श्रम कानूनों को बहाल कर उन्हें सख्ती से लागू किया जाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कानून मजदूरों के हित में नहीं हैं, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। इससे मजदूर वर्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

