-
Advertisement
Ishita Pundir | Soldiers | Trolling |
हिमाचल के सिरमौर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर फौजियों पर कमेंट करके बुरी तरह फंस गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ अब फौजी भी वीडियो बनाकर इशिता को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, इशिता अब सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुकी हैं। इशिता की टिप्पणी का विवाद पुलिस के पास भी पहुंच चुका है। सिरमौर के एक फौजी ने लगभग पौने आठ मिनट का वीडियो शेयर कर कहा कि वह भी सिरमौर जिले से हैं। उन्हें शर्म महसूस हो रही है कि उनके ही जिले की लड़की ने सैनिकों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पर्सनल एक्सपीरियंस के आधार पर सभी को जज नहीं किया जा सकता।

