-
Advertisement
Mosam | Breaking | Himachal |
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है और अप्रैल आधा गुजरने के बावजूद ऊंचे पहाड़ों में बर्फबारी के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलेगा, जिसके चलते ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ व गर्जना देखने को मिल सकती है। 18 अप्रैल को इसमें कुछ कमी आएगी, लेकिन 19 अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है, जबकि 20 अप्रैल से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

