-
Advertisement
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: जीप व ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, युवक की गई जा#न , दो घायल
Hamirpur Accident: हिमाचल में सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। हमीरपुर में नेशनल हाइवे 103 पर ठमाणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठमाणी में एक ट्राला जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। मृतक की पहचान रोहित पंचायत नाहलवीं के रूप में हुई है। रोहित परिवार का इकलौता पुत्र था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूध की सप्लाई लाने के लिए जा रहे थे बिलासपुर
पुलिस के अनुसारजीप मंगलवार देर रात को दूध की सप्लाई लाने के लिए बिलासपुर जा रही थी। जीप को लवेश पटियाल निवासी धनवीं जिला हमीरपुर चला रहा था। साथ में उसका भाई शौर्य पटियाल तथा दोस्त रोहित भी था। ठमाणी क्षेत्र में जीप ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेकर करने का प्रयास किया, लेकिन सामने आ रही गाड़ी के कारण जीप ट्रक के बीच में घुस गई। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां रोहित की मृत्यु हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

