-
Advertisement
ज्वालामुखी के मझीन में घास जलाते वक्त आग की चपेट में आई बुजुर्ग, गई जा#न
kangra News: कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वालामुखी के मझीन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां पर खेत में घास जलाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय कमला देवी पत्नी प्रेम चंद निवासी डडल , डाकघर मझीन, कांगड़ा अपने खेत में मौजूद जंगली घास और झाड़ियों को जलाकर सफाई कर रही थी। इसी बीच अचानक आग अनियंत्रित हो गई और कमला देवी उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे बुरी तरह झुलस गईं।
महिला गंभीर रूप से झुलसी
हादसा होते ही आसपास के लोगों ने महिला को गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में देखा और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

