-
Advertisement
CBSE सब-कैडर परीक्षा परिणाम का रास्ता साफ-हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी
HPBoSE: हिमाचल प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। सीबीएसई (CBSE) सब-कैडर परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर लगी रोक अब हट गई है। हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों के बाद अब इस परीक्षा का परिणाम जारी करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने इस संबंध में अपनी ओर से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
न्यायालय का आदेश और बोर्ड की सक्रियता
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 को सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा का सफल आयोजन किया गया था। हालांकि, कुछ कानूनी पेचीदगियों के चलते हिमाचल हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत इसके परिणाम को रोक कर रखा गया था।डॉ. शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 29 अप्रैल 2026 को न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार और अन्य संबंधित पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद परिणाम घोषित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद बोर्ड प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।
अगले चरण की तैयारी
बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परिणाम से संबंधित जितनी भी विभागीय और तकनीकी औपचारिकताएं थीं, उन्हें बोर्ड द्वारा पहले ही पूर्ण कर लिया गया था। न्यायालय से अनुमति मिलते ही बोर्ड ने अब अंतिम परिणाम को आगामी आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित (Forward) कर दिया है।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ”बोर्ड ने परिणाम की सभी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर ली थीं। उच्च न्यायालय के आज के फैसले के साथ ही हमने फाइल आगामी कार्यवाही के लिए विभाग को सौंप दी है।”
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

