-
Advertisement
ASI Kicked | Taxi Driver | Suspend |
हिमाचल की राजधानी शिमला में ASI रैंक के एक पुलिस अफसर ने टैक्सी ड्राइवर को लात मारी। इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद SP शिमला गौरव सिंह ने संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। ASI रैंक के एक पुलिस अधिकारी ने आशीष कुमार के टैक्सी ड्राइवर को गाड़ी और बाइक हटाने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई। इस दौरान टैक्सी ड्राइवर ने जब अधिकारी का नाम पूछा, तो अधिकारी ने आपा खो दिया और गुस्से में ड्राइवर को लात मार दी। यह घटना ड्राइवर के वीडियो में रिकॉर्ड हो गई, जिसे अब उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर पुलिस के बर्ताव को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

