-
Advertisement
शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर, बच्चे घर भेजे
Himachal News: राजधानी शिमला में शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद से हड़कंप मच गया। स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आए और एहतियातन अभिभावकों को मैसेज कर बच्चों को तुरंत घर ले जाने के संदेश भेजे गए। इस मैसेज के बाद अभिभावक आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को वापस ले गए। धमकी के बाद शहर के अधिकांश प्रतिष्ठित स्कूलों को दी गई।
एसपी बोले- जनरल थ्रेट आई है
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसपी शिमला गौरव ने बताया कि जनरल थ्रेट आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और स्कूलों में ड्रिल चल रही है। स्कूल परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और बम जैसी किसी भी चीज की गहन तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

