-
Advertisement
शिमला में 12वीं कक्षा में असफल होने पर छात्र ने पंखे से लगाया फं#दा
Himachal News: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में असफल रहने पर एक छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। शिमला के अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग निखिलेष नाम के छात्र ने आत्महत्या कर ली। निखिलेष परीक्षा परिणाम में असफल रहने के कारण मानसिक तनाव में था। पुलिस को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से निखिल शर्मा नामक युवक ने अपने दोस्त द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी।
छात्र के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं
बताया जा रहा है कि सुबह हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया और शाम को निखिलेष ने सुसाइड कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम टीम ठाकुर बाग अन्नाडेल स्थित प्रेमलाल शर्मा के फ्लैट पर पहुंची। वहां निखिलेष पंखे से फंदा लगाकर मृत अवस्था में पाया। प्रारंभिक जांच में मृतक के पिता प्रेमलाल शर्मा ने बताया कि निखिलेष 10+2 के परीक्षा परिणाम में असफल होने के कारण काफी तनाव में था। पुलिस को छात्र के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की, साथ ही गवाहों के बयान भी दर्ज किए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

