-
Advertisement
Rahul Gandhi | Bharmour | Manimahesh Yatra |
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस वर्ष देवभूमि चंबा की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में शामिल होंगे। मणिमहेश यात्रा पहले से ही हिमाचल प्रदेश के प्रमुख तीर्थों में से एक है और राहुल गांधी की भागीदारी इसे राष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान दिला सकती है। भरमौर की पवित्र वादियों में उनके संभावित आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और वे इस क्षण के साक्षी बनने को उत्सुक हैं। इससे पहले राहुल गांधी उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ तीर्थ की यात्रा कर चुके हैं।
Tags

