-
Advertisement
घर के बाहर मंदिर में छिपा रखा था नशे का सामान, कांगड़ा पुलिस ने तरसूह में पकड़ा तस्कर
Kangra News: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में कांगड़ा पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने नशा तस्कर शेरू राम निवासी तरसूहके कब्जे से 12.18 ग्राम चिट्टा, ट्रामाडोल कैप्सूल तथा 42,150 रुपए नकद बरामद किए हैं। हैरानी की बात ये हा कि तस्कर ने नशे का सामान घर के बाहर बने मंदिर व बैड में छिपा कर रखा था। पुलिस ने शेरू राम को गिरफ्तार कर लिया है।
42,150 रुपए नकद भी बरामद
जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस टीम ने बुधवार सुबह कबाड़ का काम करने वाले शेरू राम के तरसूह स्थित मकान में दबिश दी। पुलिस बल को देखते ही शेरू राम ने भागने की कोशिश की परंतु उसे टीम ने एकजुटता दिखाकर काबू किया और फिर उसके घर की तलाशी लेना शुरू किया। शेरू राम के घर में पड़े एक बेड व मकान के बाहर बने मंदिर की जब तलाशी ली गई तब वहाँ से 12.18 ग्राम चिट्टा व कुछ ट्रामाडोल के कैप्सूल भी मिले। चिट्टा व कैप्सूल के साथ पुलिस बल को 42,150 रुपए नकदी भी बरामद हुई।
पहले भी नशे से संबंधित केस दर्ज
पुलिस ने अपनी हिरासत में लेते हुए शेरू के खिलाफ विरुद्ध कानूनी प्रतिक्रिया शुरू करते हुए उसे NDPS की विभिन्न धाराओं कि तहत मुक़दमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई वाही शुरू कर दी है। शेरू राम के विरुद्ध पहले भी नशे से संबंधित केस दर्ज हो चुके है।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

