-
Advertisement
किन्नौर में दर्दनाक हादसा: काशंग परियोजना के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, जिंदा ज#ले दो मजदूर
Himachal News: किन्नौर जिले के पांगी गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां पर काशंग जलविद्युत परियोजना के लेबर कैंप में भीषण अग्निकांड में दो मजदूर जिंदा जल गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आज इतनी भयंकर थी कि आग ने दो मजदूरों को मौत की नींद सुला दिया।मजदूरों के शेड में आग इतनी तेजी से फैली की मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।
करीब 35 मजदूर रहते हैं शेड
पांगी गांव में पूह-काजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलविद्युत परियोजना के मजदूरों के लिए लोहे के शेड बनाए गए हैं। यहां पर परियोजना में कार्यरत करीब 35 मजदूर रहते हैं। रात जिस शेड में आग लगी, उसमें तीन मजदूर सोए हुए थे। इसमें रणजीत कुमार (33 ) निवासी जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड और जगत वारे रुकाया( 31) निवासी नेपाल की जलने से मौत हो गई। शेड में सो रहे तीसरे मजदूर सरवन निवासी उत्तराखंड आग लगने के बाद किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
एसएफएल की टीम पहुंची साक्ष्य जुटाए
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लोहे के शेड के भीतर प्लाईबोर्ड लगा था और बिजली की वायरिंग भी की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या जलती हुई बीड़ी-सिगरेट के कारण लगी हो सकती है। आग लगने के कारणों की जांच के लिए बुधवार को एसएफएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
संजू चौधरी

