-
Advertisement
लाहुल की इस पंचायत ने पेश की मिसाल- प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने
Himachal Panchayat Election: हिमाचल में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों का शोर है। चुनावी मैदान में उतरने के लिए हर कोई तैयार है। इसी बीच प्रदेश में कोई पंचायतें ऐसी भी है, यहां पर लोगों ने आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए अपने प्रतिनिधियों का चयन सर्वसहमति से किया। ऐसी ही एक पंचायत है लाहुल की नवगठित पंचायत मालंग। यहां पर सभी ग्रामीणों ने बैठक कर देचेन्न डोलमा को प्रधान, अनिल सहगल को उप प्रधान की बागडोर सौंपी। पंचायत के पांच वार्डों में से वार्ड नंबर-एक से फुंचोग डोलमा, वार्ड-दो से देंवेंद्र कटोच, वार्ड-तीन से मानदासी, वार्ड-चार से दावा डोलमा और वार्ड नंबर-पांच से जीवन लाल को वार्ड सदस्य के रूप में चुना गया है।
25 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की हकदार
ग्रामीणों ने बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य के पंचायत चुनाव भी इसी प्रकार आपसी सहमति से जन प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा, ताकि आपसी भाईचारा बना रहे और राजनीति से ऊपर उठ कर मालंग पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांव का एक समान विकास हो सके। इसी का साथ ही ये पंचायत सरकार के 25 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की हकदार बनी है।
आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना लक्ष्य
नवनियुक्त उपप्रधान अनिल सहगल का कहना है सभी ग्रामीणों की ओर से हाल ही में अस्तित्व में आई मालंग पंचायत से जनप्रतिनिधियों को निर्विरोध चुनने का फैसला लिया गया, ताकि सरकार द्वारा घोषणा की गई 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से नए पंचायत का विकास हो सके। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने व आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया।
तुलसी बाबा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

