-
Advertisement
छोटे को डूबता देख खड्ड में कूदा बड़ा भाई- सिरमौर में बुझे घर के दो चिराग
Himachal News: सिरमौर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जिला के संगडाह उपमंडल की ग्राम पंचायत देवामानल में एक भाई जब खड्ड में गिरा तो दूसरे ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। इस दुखद घटना में एक घर के दो चिराग बुझ गए। दोनो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है।
खड्ड के किनारे खेल रहे थे दो सगे भाई
जानकारी के अनुसार, देवामानल गांव के दो सगे भाई, 8 वर्षीय आयन और 9 वर्षीय अभिनव घर के पास खड्ड के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान तंग रास्ते में छोटे भाई आयन का अचानक पांव फिसल गया और वह सीधे पानी में जा गिरा। आयन को डूबता देख बड़ा भाई अभिनव तनिक भी उसकी जान बचाने के लिए खुद भी खड्ड में उतर गया। पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई खुद को संभाल नहीं पाए और गहरे पानी में डूब गए।
पूरे गांव में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जब तक बच्चों के पिता वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों के शरीर पानी में तैर रहे थे। इसके बाद दोनों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से नौहराधार अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस नौहराधार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

