-
Advertisement
HPRCA ने अंग्रेजी शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित किया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 जून से
HPRCA: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने अंग्रेजी शिक्षक (पोस्ट कोड 26002) के 312 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 489 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 जून 2026 से शुरू होगा
अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे
परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट(https://hprca.hp.gov.in) पर उपलब्ध करवा दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 489 उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 जून सुबह 10:00 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
3,119 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था
इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी स्वयं प्रमाणित फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ साथ लाने होंगे। अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए 3,119 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,414 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। अब 2414 उम्मीदवारों में से 489 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट पास किया है। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

