-
Advertisement
अगर आप भी खाते हैं सफर के दौरान खीरा तो पहले ये वीडियो देख लें….
Viral Video: हम सभी जब यात्रा करते हैं तो रास्ते में बस या ट्रेन में खाने- पीने का सामान बेचने के लिए आने वालों से कुछ ना कुछ खरीद लेते हैं। फल, चाट हो या फिर खीरे ….अगर आप भी यात्रा करते समय स्टेशन से खीरे खरीदकर खाते हैं, तो यह वायरल वीडियो आपके होश उड़ा देगा। वैसे तो ये वीडियो बिहार के कटिहार जंक्शन का है पर लोगों की आंखें खोलने के लिए काफी है। इस वीडियो ने रेलवे स्टेशन के खान-पान और यात्रियों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले ये वीडियो देखें….
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कटिहार रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, खीरा को हरे रंग से रंगती दिखी महिलाएं। pic.twitter.com/AdVmfTo00G
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) May 8, 2026
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर @ChapraZila की ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला वेंडर खराब और सफेद पड़ चुके खीरों को आकर्षक और ताजा दिखाने के लिए उन पर हरा रंग लगा रही है। आप देखेंगे कि टोकरी के बगल में एक प्लास्टिक का डिब्बा है, जिसमें भरे रंग के केमिकल में महिला खीरे डुबोकर उसे रंग रही है। मतलब, जो खीरा आप सेहत समझकर खा रहे हैं, वो असल में स्लो पॉइजन हो सकता है। इस तरह के सिंथेटिक रंगों और केमिकल्स का सेवन सीधे आपके अंगों पर हमला करता है। फूड पॉइजनिंग और पेट की गंभीर बीमारियां तुरंत हो सकती है।
लाइसेंस देने से पहले ट्रेनिंग और जांच जरूरी
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने रेल मंत्रालय और प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या स्टेशनों पर फूड सेफ्टी ऑफिसर सिर्फ कागजों पर हैं? वेंडर्स को लाइसेंस देने से पहले ट्रेनिंग और जांच क्यों नहीं होती? सरेआम प्लेटफॉर्म पर केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है, तो रेलवे सुरक्षा बल और स्टाफ क्या कर रहे थे?
पंकज शर्मा
.हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

