-
Advertisement
हिमाचल में तूफान का तांडव- घरों, स्कूलों और गौशालाओं की छतें उड़ी, गाड़ियों पर गिरे पेड़
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तूफान ने कहर बरपाया है। कुल्लू के बंजार क्षेत्र में 5 रिहायशी घरों के साथ 7 से अधिक गौशालाओं की छत्ते उड़ गई। कांगड़ा और शिमला में भी कई जगह तूफान से पेड़ व बिजली के खंबे गिर गए। कुल्लू में सोमवार सुबह करीब तीन आए तेज आंधी-तूफान ने कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई।

बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत मशियार के गांव घलिंगचा, घलियाड, कमेडा और कांडी में तेज तूफान के कारण पांच रिहायशी मकानों की छतें उड़ गईं, जबकि करीब 10 गौशालाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रोपड़ी गांव में प्राथमिक स्कूल की छत उड़ गई। अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश ने कई घरों की टीन की छतों को उखाड़ दिया। पेड़ गिरने से जलोड़ी पास के पास मार्ग बंद हो गया।

सुंदरनगर में भी वाहनों के ऊपर पेड़ गर गए। अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश ने कई घरों की टीन की छतों को उखाड़ दिया। कोठी महराजा शीलानाला पंचायत के लाई गाँव में आसमानी बिजली गिरने के कारण भारी नुकसान,दर्जनों भेड़-बकरियों की मौत हुई है। काइसधार क्षेत्र में भी तूफान ने कई मकानों को नुकसान पहुंचाया है।

मौसम विभाग के अनुसार- बीती रात में गुलेड़ में 41.2 मिलीमीटर, पंडोह में 41 मिमी और कांगड़ा में 32.4 मिमी बारिश हुई। कांगड़ा में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने के कारण 5 घंटे तक बिजली गुल रही। शिमला, मंडी, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू जिले में भी रात में बारिश हुई है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

