-
Advertisement
बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, कुछ माह पहले हुई थी शादी
Himachal News: कांगड़ा जिला में पालमपुर के तहत विद्युत उपमंडल विंद्रावन में लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विभाग की लापरवाही सामने आई है। लाइनमैन की पहचान मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी रानीताल के रूप में हुई है। पुलिस, अग्निशमन व विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर है और मामले की जांच चल रही है। 28 वर्षीय मोहन लाल की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी और वह पत्नी के साथ किराए के मकान में पालमपुर में रहता था।
पीछे से किसी कर्मचारी ने लाइन ऑन कर दी
जानकारी के मुताबिक रात को आए आंधी- तूफान के कारण यहां पर विद्युत लाइनें टूट गई थी। सुबह निगम वार्ड सात विंद्रावन के जंगल में टूटी तारों कोलाइनमैन मोहन लाल खंभेपर चढ़ कर ठीक कर रहा था और अन्य कर्मचारी खंभे के नीचे तार खींच रहे थे। हालांकि जब काम चल रहा था तो विद्युत लाइन काटी गई थी, लेकिन काम करते समय ही पीछे से किसी कर्मचारी ने लाइन ऑन कर दी। इस दौरान खंबे के नीचे काम कर रहे कर्मचारियों को तार में करंट आने का आभास होते ही सभी ने एकदम से तार छोड़ दी, लेकिन खंभे पर चढे मोहन लाल को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। मोहन लाल उसकी चपेट में आ गया और झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन व विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। मामले की जांच की जा रही है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

