-
Advertisement
MCShimla | SAHEB Worker | Employees
पहाड़ों की रानी शिमला में स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच ‘कचरा संकट’ खड़ा हो गया है। सैहब कर्मियों ने नगर निगम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सैहब कर्मचारी यूनियन का मुख्य विरोध वेतन बढ़ोतरी को लेकर है। नगर निगम ने कर्मचारियों की सालाना 10 फीसदी वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। भड़के कर्मियों ने शुक्रवार यानी कल से शहर के सभी 34 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने पंपलेट बांटकर जनता को इस हड़ताल की औपचारिक सूचना दे दी है। वहीं, नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कर्मचारियों पर एस्मा लगाने का निर्णय लिया है।

