-
Advertisement
Accident | Manali Bus | Passengers |
मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान एक युवक बस के नीचे आ गया। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं, पुलिस और लोगों ने मिलकर वाहनों को सड़क से हटाया गया। हादसा जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास शुक्रवार सुबह हुआ। हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। घायलों को डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई गंभीर घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस पलटने से कई यात्री सीटों से उछलकर नीचे गिर गए और कुछ बस के अंदर फंस गए। यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी बाजू गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण बस करीब दो घंटे तक सड़क के बीचों-बीच पड़ी रही, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से बस को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

