-
Advertisement
Panchayat Raj elections/Controversy/Women’s Nominations
कांगड़ा के इंदौरा और नूरपुर में पंचायती राज चुनावों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार की 08 मई 2026 की अधिसूचना के बाद पंजाब से शादी कर हिमाचल आई महिलाओं के पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक के फैसले ने कई पंचायतों में नाराजगी बढ़ा दी है।इंदौरा क्षेत्र में करीब 68 महिलाओं के नामांकन रद्द किए गए हैं। नूरपुर की नगाबाड़ी और सदंवा पंचायत समिति में भी इसी आधार पर महिलाओं के फॉर्म खारिज हुए। जबकि ये महिलाएं पहले भी कई चुनाव लड़ चुकी हैं। मामला तब और गर्मा गया जब बेली मंता पंचायत में पंजाब से विवाह के बाद हिमाचल आई तीन महिलाओं के नामांकन स्वीकार कर लिए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रशासन व चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उधर एआरओ का कहना है कि सभी कार्रवाई चुनाव आयोग और पंचायती राज विभाग की गाइडलाइन के अनुसार की गई है।

