-
Advertisement
सोलन के कंडाघाट में खाई में गिरी कार, युवती की मौ#त, 4 घायल
Solan Car Accident: सोलन जिला के कंडाघाट में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर साधुपुल के समीप कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को कंडाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार हो कर साधुपुल की ओर आ रहे थे। साधुपुल के साथ लगते दोची क्षेत्र में रास्ते में इनकी कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया। इस हादसे में 24 साल की युवती की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है, जबकि मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
नरेंद्र

