-
Advertisement
Scooter | Air Conditioner | Cool Air |
भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो दिखाता हैं कि भारतीय हर मुश्किल का कोई न कोई देसी जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। वीडियो में एक शख्स ने अपने स्कूटर को ही चलता.फिरता देसी एसी बना दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर पर ऐसा सेटअप लगाया गया है, जो चलते समय ठंडी हवा के साथ पानी की हल्की फुहार भी देता है। इस जुगाड़ की वजह से राइडर को तेज धूप और गर्म हवा से काफी राहत मिलती दिखाई दे रही है। लोगों को यह आइडिया बेहद मजेदार और काम का लग रहा है। आपको भी वीडियो देखकर ये आईडिया पसंद आएगा

