-
Advertisement
Himachal Govt | CM Sukhu | Big Breaking |
हिमाचल प्रदेश में नए चीफ सेक्रेटरी की तलाश शुरू हो गई है। एक्टिंग CS संजय गुप्ता 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। इससे अफसरशाही के नए मुखिया को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। नए CS की रेस में 1993 बैच के IAS एवं एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कमलेश कुमार पंत को सबसे आगे माना जा रहा है। सीनियोरिटी में केके पंत सबसे आगे हैं। वह, अभी ACS फॉरेस्ट, होम, रेवेन्यू और विजिलेंस जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे हैं। सीनियोरिटी में केके पंत के बाद 1994 बैच की IAS अनुराधा ठाकुर, तीसरे नंबर पर ACS एवं 1994 बैच के IAS ओंकार शर्मा, चौथे नंबर पर 1995 बैच के भरत हरबंसलाल खेड़ा और पांचवें नंबर पर 1995 बैच के IAS एवं ACS रावथेर दाउद नज़ीम है। इनमें सीनियोरिटी को तरजीह मिली तो केके पंत का CS बनना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि इनके बाद सीनियोरिटी में नंबर दो अनुराधा ठाकुर पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में हैं। उनके वापस लौटने की संभावनाएं न के बराबर है। तीसरे नंबर पर ACS ओंकार शर्मा हैं। माना जाता है कि उनके सरकार से मधुर संबंध नहीं रहे। चौथे नंबर के भरत हसबंसलाल खेड़ा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। पांचवें नंबर के सीनियर IAS रावथेर दाउद नज़ीम खुद दिल्ली जाने की तैयारी में है।

