-
Advertisement
Hindu Girl | Love Jihad | Himachal |
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में लव जिहाद का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाते हुए एक नाबालिग हिंदू युवती को फंसाया और फिर अपने साथ भगाकर ले गया. मामले को लेकर अब हिंदू संगठनों ने रोष जताया है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है, संगठनों का आरोप है कि स्थानीय सैलून में काम करने वाला एक युवक खुद को शिवा बताता था. लेकिन उसका असली नाम अब्दुल निकला. आरोप के अनुसार, वह करीब 1 सप्ताह पहले 16 वर्षीय हिंदू युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया. संगठनों का कहना है कि घटना के 1 सप्ताह बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. आरोप लगाया गया कि किसी दबाव के कारण युवती के माता-पिता एफआईआर दर्ज नहीं करवा पा रहे थे. इसी को देखते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी डीसी कार्यालय पहुंचे और मामले में तत्काल व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि जिस मकान में आरोपी युवक किराये पर रह रहा था, वहां मकान मालिक की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह किरायेदार की पूरी जानकारी रखे . उन्होंने मांग की कि नाबालिग युवती को सुरक्षित वापस लाया जाए और आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

