-
Advertisement
मां ऐश्वर्या संग पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं आराध्या बच्चन, कान्स में लूटी लाइमलाइट
Cannes 2026: फ्रांस में चल रहे ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026’ के मंच से कुछ बेहद खूबसूरत और यादगार तस्वीरें सामने आई हैं। बॉलीवुड की ‘ग्लोबल क्वीन’ ऐश्वर्या राय बच्चन तो हमेशा ही यहां अपना जलवा बिखेरती हैं, लेकिन इस बार स्पॉटलाइट में कोई और नहीं, बल्कि उनकी 14 साल की बेटी आराध्या बच्चन रही हैं। आराध्या ने इस साल अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर अपना शानदार डेब्यू कर लिया है और पूरी दुनिया की लाइमलाइट अपने नाम कर ली है।
Quick succession ❓#AaradhyaBachchan makes debut at Cannes Film Festival with mother #AishwaryaRai ✅
Aishwarya Rai Bachchan arrived in Cannes on the penultimate day of the festival. The actress served two very distinct and gorgeous looks on her first day at Cannes 2026.… pic.twitter.com/fk25hPniv1
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) May 23, 2026
पिछले कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में आराध्या अपनी मां के साथ सिर्फ एक साथी के रूप में नजर आती थीं, लेकिन 2026 का ये कान्स उनके लिए बेहद खास रहा। आराध्या ने आखिरकार एक बड़े इवेंट में अपनी मां के साथ आधिकारिक तौर पर रेड कार्पेट डेब्यू कर लिया है।
पूरे आत्मविश्वास के साथ जमकर पोज भी दिए
इस खास मौके के लिए आराध्या ने लाल रंग का एक बेहद खूबसूरत और चमकदार गाउन चुना था, जिसमें पीछे एक सुंदर सा लहराता हुआ केप लगा था। इस ‘रेड लुक’ में आराध्या किसी लाल परी से कम नहीं लग रही थीं। जैसे ही मां-बेटी की ये जोड़ी रेड कार्पेट पर उतरी, वहां मौजूद सभी कैमरों का फ्लैश आराध्या की तरफ घूम गया। उन्होंने पैपराजी को पूरे आत्मविश्वास के साथ जमकर पोज भी दिए।
Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan look in cannes 2026 #AishwaryaAtCannes2026 #aaradhyabachchan #cannes pic.twitter.com/YPmF0IJqEu
— Jagpal Jareda (@jpjaredaa) May 23, 2026
मां-बेटी की जोड़ी की जमकर तारीफ
रेड कार्पेट पर आराध्या का ये शानदार अवतार इंटरनेट पर छा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस मां-बेटी की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई इन्हें ‘रानी और राजकुमारी’ कह रहा है, तो कोई आराध्या को ‘छोटी ऐश्वर्या’ बता रहा है। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि आराध्या बिल्कुल अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हैं।
The camera flashes on her face are everything you need to know about her celebrity and her enduring impact
Aishwarya Rai at cannes 2026 🌊 pic.twitter.com/YAaEJidNfO— stranger 🌠 (@arghasrk129) May 22, 2026
दूसरी तरफ, ऐश्वर्या राय ने भी एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें कान्स में भारत का सबसे सदाबहार आइकॉन माना जाता है। इससे पहले फेस्टिवल में ऐश्वर्या को डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए गए एक अनोखे और शाही ब्लू गाउन में देखा गया था। इस दौरान उन्हें अपनी पुरानी दोस्त और हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ भी गर्मजोशी से मिलते हुए स्पॉट किया गया।
रेड कार्पेट पर भारत की शान बढ़ा रही
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने पहली बार साल 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के साथ कान्स में कदम रखा था। इसके एक साल बाद ही वो लॉरियल की ग्लोबल एंबेसडर बन गईं और पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से वो इस रेड कार्पेट पर भारत की शान बढ़ा रही हैं।
पंकज शर्मा

