-
Advertisement
The Dalai Lama | Chinese Embassy | Tibetan Govt In Exile |
चीन ने एक बार फिर हद पार करते हुए भारत को चेतावनी दी है। इस बार मुद्दा तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा का है। भारत के लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर अवैध दावा करने वाले चीन ने भारत को दलाई लामा के मामले से दूर रहने को कहा है। दरअसल चीन तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर घबराया हुआ है। चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह चीन का आंतरिक मामला है और भारत को इससे दूर रहना चाहिए। वहीं चीनी दूतावास ने भारत से यह मांग भी की है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल तिब्बत की आजादी की मांग करने वाले संगठनों और उनके नेताओं को मंच देने के लिए न करे।

