-
Advertisement
Himachal Secretariat | CM Office | New Structure |
हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्माणाधीन भवन को आकार देने के लिए इलर्जली भवन के पुराने सीएम कार्यालय व मुख्य सचिव कार्यालय के कुछ हिस्से को गिराकर नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री इलर्जली इमारत के दूसरे छोर पर स्थित लिफ्ट के साथ सीपीएस के खाली करवाए कार्यालय में बैठेंगे। प्रस्तावित कार्यालय में मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम के जवान तैनात हो गए हैं। प्रवेश द्वार पर आगंतुकों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर स्थापित कर दिया है।

