-
Advertisement
CM Office | Contractors | Fund Release |
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने PWD और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों को बड़ी राहत देते हुए लंबित भुगतान जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से करीब 500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और संबंधित विभागों को ठेकेदारों के लंबित बिलों को जल्द से जल्द क्लियर करने के निर्देश दिए गए हैं। नरेश चौहान ने बताया कि सरकार ने विशेष तौर पर 1 मार्च तक की सभी देनदारियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित न हो और ठेकेदारों को भुगतान में किसी तरह की परेशानी न आए।

