-
Advertisement
Nurpur / Negligence/four-lane construction work
विकास की रफ्तार अगर लापरवाही की भेंट चढ़ जाए, तो आम जनता का क्या हाल होता है, इसकी बानगी नूरपुर में देखने को मिली है। यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर चल रहा फोरलेन का निर्माण कार्य लोगों के लिए सुविधा कम और मुसीबत ज्यादा बन गया है। रात की बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि लोगों के घरों और दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। निर्माण कंपनी ने सड़क किनारे पानी निकासी के लिए कोई नाली नहीं बनाई थी। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। कीचड़ और पानी घुसने से लोगों का हजारों रुपये का घरेलू सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

