-
Advertisement
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं पी रहे पैकेट वाला ‘ताजा’ दूध? इस वीडियो ने खोली दूधवालों की पोल
Viral Video: आज के समय में बाजार में मिलने वाली चीजों की शुद्धता को लेकर लोगों के मन में लगातार सवाल उठ रहे हैं। आए दिन खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं, जिससे आम जनता की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। खासतौर पर दूध जैसी रोजमर्रा की चीज को लेकर लोग ज्यादा सतर्क रहते हैं, क्योंकि यह हर घर की बुनियादी जरूरत है और सीधे स्वास्थ्य से जुड़ी है।
‘ताजा’ दूध के नाम पर बड़ा धोखा
बाजार में मिलने वाले पैकेट के दूध में मिलावट और प्रिजर्वेटिव्स के डर से ज्यादातर लोग सीधे दूधवाले से ताजा गाय या भैंस का दूध लेना बेहतर समझते हैं। उन्हें लगता है कि सीधे तबेले या गांव से आने वाला यह दूध ज्यादा शुद्ध और भरोसेमंद होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ग्राहकों के इस अटूट भरोसे को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।
क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले एक दुकान से बड़ी संख्या में पैकेट वाला दूध खरीदता है। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़े होकर एक-एक कर सभी पैकेट खोलता है और उनका दूध अपनी मोटरसाइकिल के दोनों तरफ लगे बड़े मेटल कंटेनरों (कैन) में भर देता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बाद में यही पैकेट वाला दूध लोगों के घरों में ‘ताजा भैंस का दूध’ बताकर बेचा जाता है।
अगर आपको लगता है कि आप सुरक्षित हैं क्योंकि आप पैकेट वाला मिलावटी दूध नहीं,
बल्कि सीधे ग्वाले से गाय-भैंस का दूध ले रहे हैं… तो शायद आप भ्रम में हैं!
ये वीडियो देख लीजिए,
आपका भ्रम आज टूट जाएगा..😁मुझे तो ये भी लग रहा है कि शायद इसमें एक्सपायर्ड पैकेट वाला दूध मिलाया जा… pic.twitter.com/k15h4aAiOo
— Rebellious 2.0🕊️ (@RebelliousPari8) May 28, 2026
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को यह सच्चाई समझ आई कि जिस दूध को वे गांव या डेयरी से सीधे आया हुआ समझकर ज्यादा पैसे देकर खरीदते हैं, वह वास्तव में पैकेट वाले दूध से जरा भी अलग नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोगों ने इसे देखा है और इस धोखाधड़ी पर अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने खाने-पीने की चीजों में बढ़ती मिलावट को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि मिलावटखोरों के ऐसे तरीकों के बाद अब किसी भी चीज पर आंख बंद करके भरोसा करना लगभग नामुमकिन हो गया है।
पंकज शर्मा

