-
Advertisement
HPU | Dr Mahavir Singh | Vice Chancellor
हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, भर्ती और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने माना कि पिछले पांच साल में विश्वविद्यालय में भर्ती और प्रमोशन प्रक्रिया में पिक एंड चूज के संकेत मिले हैं। डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि कुलपति बनने के बाद बीते एक साल में उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार को भर्ती नहीं किया।

