-
Advertisement
Hungama | CM Sukhu | Secretariat |
प्रतिबंधित सड़कों पर पुलिस की सख्ती… और अब सरकार से आर-पार की लड़ाई! शिमला में आज वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा है।ओक ओवर से शुरू हुई यह रोष रैली अब शिमला सचिवालय के बाहर एक बड़े धरने में तब्दील हो चुकी है। वकीलों की मांग एकदम साफ है – सीएम से सीधी बातचीत! प्रदर्शनकारी वकीलों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सीएम स्वयं सचिवालय से बाहर आकर उनसे बात नहीं करते, यह धरना यूं ही जारी रहेगा। उनका आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है।इस उग्र प्रदर्शन का सीधा असर शिमला की रफ्तार पर भी पड़ा है। सचिवालय के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रतिबंधित मार्गों पर लागू नियमों से उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी व्यावहारिक परेशानियों को नजरअंदाज कर रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के बाहर आकर वार्ता करने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार झुकती है, या फिर यह गतिरोध और लंबा खिंचेगा?

