-
Advertisement
Massive Fire | Big Breaking | Khofnak |
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौ#त हो गई। आग में झुलसे 20 से 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद दमकल और बचाव दल मौके पर राहत एवं रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। बिल्डिंग से अब तक करीब 37 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद राजधानी में होटल और रेस्टोरेंट्स की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

