-
Advertisement
Sukhu Government | Jal Shakti Department | Mukesh Agnihotri |
सुक्खू की सरकार में डिप्टी सीएम की कुर्सी पर डटे मुकेश अग्निहोत्री के जल शक्ति महकमे की हालत क्या है, इस जीता-जागता नमूना बिलासपुर जिला में सामने आया है। स्वारघाट के अंतर्गत जल शक्ति विभाग की बैहल पेयजल योजना की हालत ये है कि कबीर बस्ती के पास सैकड़ों लीटर पेयजल हर दिन व्यर्थ बह रहा है, लेकिन विभाग को पता ही नहीं है। या यूं कहें कि पता होने के बाद आंखें बंद कर ली है। ये सब उस वक्त हो रहा है जब प्रदेश के कई इलाके ऐसे होंगे जहां लोग पानी की एक एक बूंद के लिए तरसते होंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार बैहल गांव की निचली बस्तियों में पानी की सप्लाई हर तीसरे दिन होती है, वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर पेयजल पाइपलाइन और लगाए गए वाल्व में लीकेज होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बेकार खड्ड में बह रहा है। हालत ये है कि पानी को मोड़ने वाले वाल्व के बॉक्स भी टूट चुके हैं, लेकिन विभाग द्वारा उनकी मरम्मत भी नहीं करवाई गई है। ग्रामीण चाहते हैं कि मुकेश अग्निहोत्री अपने गृह इलाके हरोली से बाहर भी अपने महकमे की हालत को जरा गौर से देख लें।

