-
Advertisement
Cockroach Janata Party/ Delhi/Abhijeet Deepak
कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। शिक्षामंत्री के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।अभिजीत शनिवार सु अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया। जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।

