-
Advertisement
Chander Kumar | Cabinet Meeting | CM Sukhu |
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट में शामिल कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे पूर्व सीपीएस नीरज भारती के आरोपों के बीच हिमाचल कैबिनेट की बैठक इस वक्त चल रही है। बैठक में कृषि मंत्री चैधरी चंद्र कुमार मौजूद हैं। इससे पहले सरकार के दबाव में उनसे अपने ही बेटे के खिलाफ मीडिया को बुलाकर बयानबाजी करवाई गई। जिसमें चंद्र कुमार ने अटैची वाली बात को सिरे से खारिज किया। खैर ये तो तय है कि सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खैर आज हो रही कैबिनेट बैठक में मौजूद सीएम सुक्खू के सभी कैबिनेट सहयोगियों के चेहरे पढ़ने वाले हैं। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व इत्यादि महकमे से जुड़े कई फैसले हो सकते हैं। कैबिनेट की सबसे अहम चर्चाओं में वन भूमि पर अतिक्रमण को नियमित करने के लिए तैयार की जा रही नीति शामिल है।

