-
Advertisement
Hamirpur | Alert | Thief
अगर आप भी अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हमीरपुर में इन दिनों एक शातिर गाड़ी चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। देर रात इस गिरोह ने हमीरपुर बाईपास पर एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने ‘प्रिया पेठा भंडार’ के मालिक सुभाष चंद की मारुति सुजुकी ईको गाड़ी को निशाना बनाया। उनकी यह पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पीड़ित ने तुरंत हमीरपुर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

