-
Advertisement
Vimal Negi | CBI | Big Update
“HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत… क्या यह सिर्फ एक हादसा था, या फिर सरकारी सिस्टम के भीतर चल रहे किसी बहुत बड़े खेल का नतीजा?”” CBI की चार्जशीट ने अब इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जांच के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक अधिकारी की मौत का नहीं है, बल्कि इसके पीछे छिपा है भारी मानसिक उत्पीड़न, फाइलों की हेराफेरी और करोड़ों का प्रोजेक्ट!”विमल नेगी जब शोंगटोंग से कॉरपोरेट ऑफिस आए, तो उन्हें पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना की फाइलें सौंपी गईं। प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हुआ, फिर भी ठेकेदार कंपनी को 5 बार टाइम एक्सटेंशन दिया गया। विमल नेगी ने इस पर तकनीकी आपत्तियां जताई थीं, लेकिन कथित तौर पर उन पर इन आपत्तियों को दबाने का भारी दबाव था!””सीबीआई का दावा है कि सीनियर लेवल पर विमल नेगी को बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। और फिर आया वो काला दिन… 10 मार्च 2025 को वो लापता हुए और 18 मार्च को उनकी लाश गोबिंद सागर झील से बरामद हुई।”सीबीआई ने अब तत्कालीन एमडी और निदेशक के खिलाफ आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है। सवाल यह है कि एक ईमानदार अधिकारी को अपनी ईमानदारी की क्या यही कीमत चुकानी पड़ती है….

